मुखपृष्ठ

विकिबीजाणु पर आपका स्वागत है!
हमारा विकि वह खुली जगह है जहाँ पर आपके विचार पोषित होकर खिल सकते हैं!
इसे विकियों के निर्माण के रूपों और नई सामग्री के प्रयोगों को सशक्त करने के लिए बनाया और अनुरक्षित किया जाता है।
यह विचार एक बार-बार आने वाले विषय से प्रेरित था जो 2019 NYC विकिनिक पर सामने आया, कि "सहभागिताओं और विविधता को फैलाने के लिए अधिक लचीलेपन की आवश्यकता होती है," और इसी के साथ विकिमीडिया आंदोलन की नई दिशाओं को सहारा देने के लिए नई "बीजाणु" लघु-परियोजनाएँ शुरू हुईं।
विकिबीजाणु पर बीजाणु मौजूद हैं, जो अपने नामस्थानों में अनुभागों (जैसे कला बीजाणु) के रूप में स्थित लघु-विकियाँ हैं, जिनपर पृष्ठ (जैसे Art:Richard Demarco Gallery) हैं। उदाहरणात्मक पृष्ठों को उत्कृष्टता के लिए ख्याति प्रदान की जा सकती है।
सामान्य प्रश्नों और हमारी मुख्य नीतियों और प्रथाओं (जैसे त्रिपाद सिद्धांत) पर अधिक जानकारी पाएँ।
हमारे साथ जुड़कर एक विकि किसान बनें! परियोजना की सँवरने में मदद करने के कई तरीके हैं, या फिर बस मौजूदा बीजाणु सामग्री को जड़ पकड़ाकर विकसित कराने पर केंद्रित करें, या फिर क्यों न एक बिलकुल ही नए बीजाणु के लिए विचार परागित करें?

अधिक सुविधाओं तक पहुँचने और समुदाय के साथ बेहतर बातचीत करने के लिए हम आपके मौजूदा विकिमीडिया खाते की मदद से लॉग-इन करना अनुशंसित करते हैं। यह OAuth के एकल साइन-इन के जादू से काम करता है *(किसी भी विकिमीडिया खाते के साथ)।
वैसे, विकिबीजाणु को एक पूर्ण 'संबंधी परियोजना' के रूप में लॉन्च करने और विकिमीडिया परियोजनाओं के परिवार (जैसे Wikipedia.org, Wikidata.org, आदि) में जोड़ने का मेटा-विकि पर एक प्रस्ताव है। कृपया हमें अपना स्पष्ट समर्थन दें!
सूचना: यह एक प्रयोगात्मक विकि है, न कि विकिमीडिया संस्थान की कोई स्थापित परियोजना।
इस साइट का उपयोग विकियों की नई श्रेणियों में सामग्री के भंडार के रूप में विकास के उद्देश्यों के लिए किया जाता है। इस साइट पर विकिमीडिया संस्थान की उपयोग की शर्तें और गोपनीयता नीति लागू नहीं होती हैं। इस साइट पर गोपनीय जानकारी का खुलासा न करें और इस साइट का उपयोग कोई भी अवैध या हानिकारक सामग्री पोस्ट करने के लिए न करें। इस परीक्षण पर्यावरण के बारे में अधिक जानकारी के लिए विकिमीडिया क्लाउड सेवा देखें।